नई दिल्ली : भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई की 14 वी जयंती उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा ₹100 का सिक्का जारी किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे सोमवार को देश के प्रधान सेवक नरेंद्र दामोदरदास मोदी द्वारा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व अन्य लोगों की मौजूदगी में सिक्के की लॉन्चिंग की वाजपेयी की याद में जारी इस सिक्के के एक तरफ भारत अंकित है तो दूसरी तरह पूर्व प्रधानमंत्री की आकृति है। इस पर देवनागकरी और रोमन, दोनों लिपियों में उनका नाम भी अंकित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वाजपेयी की विचारधारा और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि वाजपेयी ने अपने राजनीतिक करियर का लंबा वक्त विपक्ष की बेंचों पर बैठते हुए बिताया, पर उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय हित की बात की।
( प्रतिनिधि एवम अन्य न्यूज एजेंसी)


0 Comments