कमलनाथ को बताया चीनी दलाल
शहडोल(कोबरा): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 28.0.2020 दिन रविवार को दोपहर 12ः00 बजे प्रदेश के समस्त जिलों में एक साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया जाना था, इसी क्रम में शहडोल जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा निराला के नेतृत्व में नगर के हृदय स्थल गांधी चैक में कमलनाथ के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लागए एवं उनके हाथों में ‘चीन के दलाल कमलनाथ’ एवं चीन का दलाल कमलनाथ-देश का गद्दार लिखी हुई तख्तियाँ भी थीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कमलनाथ जैसे नेता यह समझ लें कि अब देश में नरेन्द्र मोदी जैसे प्रखर राष्ट्रभक्त और पारदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है। इसलिए भूतकाल में देश को बर्बाद करने के जो-जो कारनामे आप लोगों ने किए हैं, उन्हें एक-एक करके बेनकाब किया जाएगा।
नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ के चीनी प्रेम के कारण भारत के कुटीर, लघु उद्योग तथा व्यापार को बड़ा झटका लगा है। कमलनाथ ने केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीन के माल के आयात शुल्क पर भारी कटौती करके देश के कुटीर एवं लघु उद्योग तथा व्यापार को चैपट करने का अपराध किया है।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डोली शर्मा ने कहा कि आज जब चीन के बार्डर पर महौल खराब है, तब कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार से भारतीय सेना के मनोबल को गिराने का कार्य किया जा रहा है वह सहन नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार खरया, पार्षद संतोष लोहानी, पार्षद शक्ति लक्ष्कार,संजीव प्रताप सिंह, शक्ति सिंह(कोटमा) ऋषिराज गुप्ता, सुनील मिश्रा, अभिषेक चोकसे रूपचंद मंगलानी, आशीष तिवारी, अभिदीप सोनी संतोष रावत अभिजीत मोहन भट्ट!, पिंकू शुक्ला, शक्ति सिंह, प्रवीण नामदेव, मुकेश जेठानी, संजय वासवानी, नागेन्द्र गोले, आशुष पाण्डेय, पिंकू शुक्ला मनीष गुप्ता आकाश गुप्ता, अतुल तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।





0 Comments