दुर्घटनाग्रस्त वरिष्ठ भाजपा नेता के लिए कमल प्रताप सिंह ने ₹30000 की आर्थिक सहायता दी...
शहडोल (कोबरा): अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत लाल चौधरी कुछ महीने पूर्व एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसमें उनका एक पैर और एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके बाद उनका ऑपरेशन बिलासपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में किया गया। विगत कई माह से अपने इलाज के दौरान लगातार हो रहे खर्च से परेशान भरत लाल चौधरी की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई और अब आगे इलाज करा पाना नामुमकिन दिखने लगा, तब वह अपनी समस्या लेकर शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के पास पहुंचे।
शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने इसे उन्हें तुरंत मदद पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक टीम को 30000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के साथ आज उनके गृह ग्राम कदौड़ी (जैतपुर) भेजा। जिससे वह अपने आगे के इलाज के लिए समय पर बिलासपुर जा सकें। कष्ट के इस समय में जब जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ आर्थिक मदद लेकर भरत लाल चौधरी के घर पहुंचे तब घर पहुंचे तो मदद को देखकर भरत लाल चौधरी के परिवारजनों की आंखों में आंसू छलक आए।



0 Comments