शहडोलः पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में सम्पूर्ण प्रदेश में विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता हेतु प्रदेश स्तर पर सोमवार से आगामी सोमवार तक ”अभिमन्यु अभियान“ की शुरुआत की गई है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में गुरूवार को श्रीमती अंकिता शुल्या उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा शहडोल के नेतृत्व में शहडोल के मुख्य सार्वजनिक स्थलो पर महिला थाना द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें आमजनो को जागरूक करने हेतु अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट लगाए गए है एवं नशा, दहेज, रूढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा एवं लिंगभेद जैसी कुरूतियों को समाज से समाप्त करने हेतु अभियान अभिमन्यु के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही समाज से इन कुरूतियों को समाप्त करने के लिये लोगों को शपथ दिलाई गई। लोेगों के द्वारा शुभंकर अभिमन्यु के साथ सेल्फी लेकर अपने परिचितों को भी इसके वारे में वताया कि हमें आगे आकर हमारे समाज से इन कुरूतियों को समाप्त करना है।
0 Comments