शहडोलः पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में सम्पूर्ण प्रदेश में विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता हेतु प्रदेश स्तर पर 12 जून से 19 जून तक ”अभिमन्यु अभियान“ चलाया जावेगा। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में सोमवार को शहडोल के मुख्य सार्वजनिक स्थलो पर महिला थाना एवं कोतवाली पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आमजनो को जागरूक करने हेतु अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट लगाए गए है एवं नशा, दहेज, रूढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भू्रण हत्या, अशिक्षा एवं लिंगभेद जैसी कुरीतियांॉ को समाज से समाप्त करने हेतु अभियान अभिमन्यु के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही समाज से इन कुरीतियां को समाप्त करने के लिये लोगों को शपथ दिलाई गई। लोेगों के द्वारा शुभंकर अभिमन्यु के साथ सेल्फी लेकर अपने परिचितों को भी इसके बारे में बताया कि हमें आगे आकर हमारे समाज से इन कुरीतियों को समाप्त करना है। विशेष अभियान में पुरूषो/बालको को जागरूक करने हेतु अभियान ‘मैं भी अभिमन्यु’ शुभंकर संचालित किया जा रहा है। अभिमन्यु अभियान का मुख्य उददेश्य समाज के पुरूषो/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिलाओ/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।
0 Comments