शहडोल (कोबरा) : मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में प्रदेश स्तर पर विस्तार किया गया है जिसमें विभिन्न जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं,जो पूर्व से ही विभिन्न दायित्व में संगठन में सेवारत हैं उन्हें प्रदेश स्तर पर पदोन्नति दी गई है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस इंदिरा भवन शिवाजी नगर भोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के अनुमोदन उपरांत राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मध्य प्रदेश अखिलेश यादव, मान सिंह राठौर,नईम प्रधान की सहमति से मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिनमें शहडोल जिले से युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता बुढार निवासी सौरभ सिंह बुंदेला मनु को प्रदेश महासचिव एवं पूर्व पार्षद व कांग्रेश के सक्रिय नेता सोहागपुर निवासी सुफियान खान को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है। वह इस अवसर पर युवा कांग्रेस के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पदोन्नति पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


0 Comments