Ticker

6/recent/ticker-posts

पटवारी के साथ मारपीट करने वाले 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज



मामले की जांच पर गए पटवारी पर विरोध कर रहे लोगो ने किया था मारपीट

शहडोलः एक मामले का जांच पर गए पटवारी के साथ मारपीट करने वाले 4 लोगो को खिलाफ शहडोल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल जिले के कोटमा गांव में फर्जी रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण की सदमे में मौत के मामले के बाद नाराज ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर बवाल शुरू कर दिया, जिसके बाद घटना की जानकारी प्रशासन को लगते ही मौके पर उस क्षेत्र के हल्का पटवारी को भेजा गया जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पटवारी को मौके पर मौजूद भीड़ ने पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोसाल साइट पर वायरल होने के बाद शहडोल पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले को सोहगपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 55 वर्षीय संतोष बर्मन की इलाज के दौरान मैंट हो गई थी, परिजनों ने कथित गंगा सागर नामक व्यक्ति द्वारा उनके मकाना पर फर्जी रजिस्ट्री कराकर उनके घर को बेच देने के चलते संतोष बर्मन की सदमे से मौत होने का आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों ने वहां बवाल शुरू कर दिया, जिसके बाद घटना की जानकारी प्रशासन को लगी। प्रशासन को जानकारी लगते ही मौके पर पटवारी को भेजा गया जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पटवारी को ग्रामीण व परिजनों ने मिलकर बुरे तरीके से पीट दिया था, पटवारी के साथ मारपीट की घटना को वहाँ मौजदू भीड़ में से कुछ लोगो ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था, जो सोसल साइट पर तेजी से वायरल हो रही थी, सोसाल साइट पर वायरल होने के बाद शहडोल पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  


Post a Comment

0 Comments