Ticker

6/recent/ticker-posts

गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प



शहडोल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर छात्र नेता सुहैल आलम के नेतृत्व में छात्रों एवं युवा साथियों द्वारा नगर के मुख्य गांधी चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में सुहैल आलम एवं उपस्थित युवा साथियों ने महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके संघर्ष तथा सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता और एकता के विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों एवं युवा साथियों ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमकार द्विवेदी, दुवेंद्र श्याम, श्रेयांश त्रिपाठी, सचिन यादव, रेहान खान ,हिमांशु रजक, आदित्य हलवाई, गोपाल सोंधिया, अखिल चौधरी, आशु चौधरी , भगत श्याम, कृष्णा कुमार, अमित यादव, शविता देवी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments