Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संचालित की मोदी-शिवराज रसोई

अनूपपुर। कारोना वायरस की आपदा से निपटने के लिए  भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ता और पदाधिकारी  मैदान में उतर चुके हैं प्रत्येक मंडल में मोदी शिवराज रसोई का संचालन पार्टी के द्वारा आरंभ किया गया है इसके माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम योजनाबद्ध तरीके से इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले के कई वरिष्ठ नेताओं को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें प्रत्येक विधानसभा स्तर से लेकर मंडल स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम अनूपपुर 7000786544, लवकुश शुक्ला, कोतमा विधानसभा 9424702717, रामअवध सिंह अनूपपुर विधानसभा 9424334981, भारत सिंह  पुष्पराजगढ़ विधानसभा 9993003165 को विधानसभा की कमान सौंपी गई है। किसी भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को भोजन और राशन संबंधी कोई समस्या हो, तो उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने बताया कि इस आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों तक भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। आवश्यकतानुसार सभी लोगों की मदद पार्टी के द्वारा की जा रही है इसके लिए प्रत्येक मंडल स्तर पर काम चल रहा है प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के सभी लोग मिलकर इस कार्य में लगे हुए हैं। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेष सिंह ने दी है।

Post a Comment

0 Comments