Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज रफ्तार वाहन ने गोवंशों को रौंदा, आधा दर्जन से अधिक गायों की दर्दनाक मौत



शहडोल। शहडोल जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है, जहां नेशनल हाईवे-43 पर गुरुवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे गोवंशों को बेरहमी से कुचल दिया। पंचवटी चौराहे के समीप हुए इस हृदयविदारक हादसे में आधा दर्जन से अधिक गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार से ज्यादा मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने स्थानीय पुलिस और गौ सेवकों को सूचित किया, जिसके बाद बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सभी घायल गायों को रेस्क्यू कर फौरन नजदीकी गौशाला भिजवाया गया, जहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनका सघन उपचार किया जा रहा है। इधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस दर्दनाक घटना को लेकर स्थानीय निवासियों और गौ रक्षकों में भारी जनाक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उस पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ, राजमार्गों पर दुर्घटना का शिकार हो रहे आवारा मवेशियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की पुरजोर मांग की है।

Post a Comment

0 Comments