शहडोल। जिले में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की छवि हर माता-पिता अपने बच्चों में देखना बहुत पसंद करते हैं। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र शहडोल वार्ड क्रमांक 29 के क्रमांक 03 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा यादव द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बच्चों को राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर पूजन-अर्चन किया गया तत्पश्चात बच्चों को विशेष बाल भोज कराया गया।


0 Comments