Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कुलपति महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन


शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को लंबे समय से हो रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कुलपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बस सुविधा, पुस्तकालय, डिजिटल आईडी कार्ड, कक्षाओं के संचालन सहित अन्य छात्र सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया। छात्रों का कहना है कि पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पुस्तकालय की सुविधाओं को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को समय पर आईडी कार्ड उपलब्ध कराने तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग भी रखी गई। छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। छात्रों की मूलभूत एवं शैक्षणिक समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन के दौरान छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिवस के भीतर मांगों एवं समस्याओं का उचित निराकरण नहीं किया गया, तो छात्र-छात्राएँ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र नेता रिषभ ठाकुर, राज मिश्रा, अनिरुद्ध उपाध्याय, अमन उपाध्याय, अखिलेश चौधरी, वंश निगम, शुभ तिवारी, आकृति गौतम, कौशल मंसूरी, रुक्मणी माझी, दुर्गा मिश्रा, पुष्पा केवट, आना फातिमा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments