Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा निकाली गयी विशाल शोभायात्रा




शहडोल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। देश भर में जगह-जगह पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां, शोभायात्रा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गये। इसी क्रम में अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा शहडोल एवं ब्यौहारी में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। हजारों की संख्या में लोग बाजे गाजे के साथ सड़क पर श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी। शोभायात्रा के दौरान राधा-कृष्ण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। ब्यौहारी में आयोजित शोभायात्रा तहसील कार्यालय से प्रारंभ होकर गोदावल धाम तक पहुंची इस दौरान हजारों की संख्या यदुवंशियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपने विशेष परिधान धारण किए सैकड़ों की संख्या में हिस्सा लिया।



दूध दही से सबको ऊर्जा देने का काम कर रहा यादव समाज - शरद जुगलाल कोल 


कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद यदुवंशियों को संबोधित करते हुए विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल ने यादव समाज को समाज में ऊर्जा प्रदान करने का प्रमुख घटक बताया। उन्होंने कहा कि यादव समाज दूध दही के उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभाते हुए देश भर में ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैं। उन्होंने देश की उन्नति में यदुवंशियों की भूमिका की भी सराहना करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। 


विभिन्न स्थानों पर निकली शोभायात्रा 


शहडोल नगर में भी यदुवंशियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जहां आस पास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गये। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहडोल नगर की सड़कों पर श्रीकृष्ण प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान बाजे गाजे के साथ राधा-कृष्ण की झांकी के साथ श्रीकृष्ण भजनों में जनसैलाब झूमता नज़र आया।

Post a Comment

0 Comments