Ticker

6/recent/ticker-posts

शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस



जयसिंहनगर। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए एवं विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में अपने विचार रखें गये। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से गुरुओं का सम्मान किया एवं सभी गुरुओं को उपहार देकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अर्चना जायसवाल हिन्दी विभाग द्वारा किया गया। डाॅ. विवेक पाठक द्वारा गीत के माध्यम से सभी गुरुओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम के अंत में रामनरेश चौधरी द्वारा उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया गया। शिक्षक दिवस समारोह में डाॅ.यदुवीर मिश्रा डॉ. मुन्नौवर अली डॉ.विवेक पाठक, डॉक्टर वाहीदुनिशा, क्रीड़ा अधिकारी दिलीप शुक्ला, डाॅ प्रीति रजक, प्रोफेसर रागिनी गुप्ता, प्रोफेसर पूजा तिवारी, डाॅ. सुरेश चौधरी, डाॅ.रामपाल, राजेन्द्र साकेत, देवेन्द्र अहिरवार, राजेश यादव एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments